{"_id":"5f08aab28ebc3e63d61eb145","slug":"road-accident-sikandrabad-news-gbd2017785160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने को बचाने के प्रयास में गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को बचाने को बचाने के प्रयास में गिरा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
कुत्ते को बचाने के प्रयास में गिरा बाइक सवार, मौत
सिकंदराबाद। बाइक के सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम सैदपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर निवासी नूरपाल सिंह (56 वर्ष) पुत्र प्यारे सिंह नोएडा में चाय की दुकान करता था। शुक्रवार को वह नोएडा से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर पर चढ़ने के कारण अनियंत्रित हो गई और नूरपाल सिंह सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसआई परवेज चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।