फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदाअनूपशहर।लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।वह पति व ससुर के साथ बेटी के गम में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन

विस्तार

पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजौर के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीनों अनूपशहर के गांव बिरौली में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे।
अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव महगवां निवासी तेजपाल (65) की पोती की ससुराल अनूपशहर के गांव बिरौली में है। पोती के नवजात बच्चे की मौत होने पर बुधवार सुबह तेजपाल अपने पुत्र देवेंद्र (45) व पुत्रवधु लक्ष्मी के साथ बाइक से बिरौली जा रहे थे। अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर गांव राजौर के निकट पहुंचे तो सामने से एक बस को ओवरटेक करते हुए आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तेजपाल, उनका पुत्र देवेंद्र और पुत्रवधू लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अनूपशहर भेजा। चिकित्सकों ने तेजपाल व देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बारे में पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी चालक की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमी में शामिल होने जा रहे थे
गंभीर रूप से घायल हुई लक्ष्मी की बेटी के नवजात बच्चे की हाल ही में मौत हो गई थी। वह पति व ससुर के साथ बेटी के गम में शामिल होने जा रही थी। हादसे ने उसे ही गहरा जख्म दे दिया। पति और ससुर की नजर के सामने मौत हो गई, खुद भी गंभीर रूप से घायल है। परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधे पर आ गई।

तेज आवाज से सहम गए लोग
हादसे में बाइक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहां खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान बहुत तेज आवाज हुई थी। तेज आवाज सुनकर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed