{"_id":"60de00cf8ebc3eba6f6222ec","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd221489667","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह की गर्भवती शिक्षिका को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह की गर्भवती शिक्षिका को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह की गर्भवती शिक्षिका को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
अनूपशहर। गांव सिरौरा बांगर में स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परकोटा निवासी अनुज कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन अंजलि शर्मा का विवाह मथुरा कैंट निवासी युवक गौरांग उपमन्यु के साथ हुआ था। अंजलि पांच माह की गर्भवती भी थी। अंजलि उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरौरा बांगर थाना अनूपशहर में अनुदेशक के पद पर तैनात थी। बीते दिनों कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह से स्कूल बंद चल रहा था। अब शासन ने एक जुलाई से विद्यालय खुलने का आदेश दिया था। इसके चलतेे बृहस्पतिवार सुबह अंजलि ड्यूटी करने स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह गांव सिरौरा बांगर में पास के पहुंची तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।