फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
road accident
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के ग्राम कुरली के निकट एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम कुशलपाल (35) पुत्र हरवीर सिंह निवासी ग्राम बिसाइच है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि ग्राम बिसाइच निवासी कुशलपाल पुत्र हरवीर देर रात अपने एक साथी वीरपाल के साथ ग्राम कुरली से अपने गांव लौट रहे थे। कुरली से निकलने के बाद गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुशलपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार वीरपाल (50) पुत्र बुद्धप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल वीरपाल को चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतक कुशलपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल वीरपाल को हायर सेंटर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed