{"_id":"5f5529648ebc3e3689148382","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd204979829","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की गई जान
बुलंदशहर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए अलग-अलग तीन हादसों में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने इन सभी मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हादसा -1
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट सड़क पार कर रही मासूम काजल को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने शुक्रवार शाम को रौंद दिया था। गांव मिर्जापुर निवासी गुड्डू पुत्र स्व. रोहताश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी नौ वर्षीय भांजी काजल बीते दिनों उसके घर आई हुई थी। शुक्रवार शाम को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह खेलते-खेलते मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंच गई और सड़क पार करने लगी। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने उसे टक्क र मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि, कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही आरोपी को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हादसा -2
सिकंदराबाद में हाईवे-91 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। जबकि भट्ठा मुनीम व एक अन्य मजदूर घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी अनुज कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम ग्राम छपरावत थाना गुलावठी निवासी मुनीम जितेंद्र भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर संजय (32) निवासी ग्राम कुजनपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़, पूरन पुत्र नब्बू, निवासी ग्राम आढ़ा सिकंदराबाद और भूदेव सिंह पुत्र भूसिंह के साथ पैदल दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रहा था। जब वह हाईवे-91 पर ग्राम बिलसूरी के पास स्थित महेंद्र शोरूम के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूरन व संजय की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय संजय की मौत हो गई। जबकि, पूरन का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि भट्ठा मालिक की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
हादसा -3
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर परशुराम चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी केे अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल निवासी संजीव (45) खेतीबाड़ी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। शनिवार की शाम वह गांव निवासी रूपेश पुत्र श्याम सिंह के साथ होटल पर खाना खाने गया था। खाना खाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर परशुराम चौक के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से संजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रूपेश घायल हो गया। एसएचओ उमेश पांडे ने बताया कि घायल को सीएचसी भिजवाया गया। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में घायल रूपेश की ओर से ट्रक चालक फईम निवासी बछेड़ा कलां थाना धौलाना जनपद हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।