{"_id":"65106bb77ab0e83f8c03e624","slug":"rld-workers-demanded-filling-of-potholes-on-roads-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4692-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रालोद कार्यकर्ताओं ने की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रालोद कार्यकर्ताओं ने की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जनपद की सभी सड़कों की खस्ता हालत पर सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों में हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों में लेटकर नारेबाजी की। स्थिति में सुधार न होने पर कलक्ट्रेट के घेराव और नगर पालिका में ताला जड़ने की चेतावनी दी।
जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करे अन्यथा रालोद बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिला संयोजक डा. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि नगर से लेकर देहात तक की सड़कों की हालत बदतर है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। जबकि जिम्मेदार इस ओर से आंख बंद कर बैठे हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है।
प्रशासन जल्द से जल्द सड़कों के गड्ढे भरवाने का काम करें, जिससे लोगों को परेशानी न हो। जिला महिला अध्यक्ष निशु चौधरी ने कहा कि सड़कों की हालत सुधारने के लिए महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी भवतोष तेवतिया, सतवीर दीवान, सुनील चरौरा, डाॅ. मांगेराम खटीक, हरेंद्र पप्पू, जाकिर प्रधान, गजेंद्र सिंह, देशराज सिंह, गौहर अली मंसूरी, जहीर अहमद, डा. उत्तम चौधरी, योगेश शर्मा और जितेंद्र समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।