फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RLD performed havan to purify the intellect of the government...

Bulandshahar News: आकर्षण का केंद्र बनेगा डीएवी फ्लाईओवर, बनेगा सेल्फी प्वाइंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर में डीएवी तिराहे पर बना फ्लाईओवर जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। यहां पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण जल्द ही दिल्ली-नोएडा की तर्ज पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराएगा। साथ ही मुद्रा वाली कलाकृति लगाने के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया है। मार्च तक कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में तीन फ्लाई ओवर बने हुए है तो दो अंडरपास हैं। इनमें सर्वाधिक चहल-पहल डीएवी तिराहे पर बने फ्लाई ओवर के आसपास रहती है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई। प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली एवं नोएडा में बने फ्लाई ओवर की तरह शहर के फ्लाईओवर का भी सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। सर्वप्रथम डीएवी फ्लाईओवर को सौंदर्यीकरण कार्य के लिए चुना है। यहां पर दीवारों पर बाॅल पेंटिंग कराई जाएगी। साथ ही हाथ वाली कलाकृति की मुद्रा लगाने के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे खाली भूमि पर मिनी पार्क बना पौधरोपण किया जाएगा। इसको लेकर पिछले दिनों निविदा निकाली गई। दो ठेकेदारों को कार्य की जिम्मेदारी मिली है। जिन्होंने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

--
डीएवी फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण करने के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा और मिनी पार्क बनाकर पौधरोपण करवाया जाएगा। पिलर पर पेंटिंग कराई जाएगी। इसको लेकर कार्य शुरू करवा दिया हैं। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed