फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rifle shooter Anuj selected after scoring highest in trials

Bulandshahar News: ट्रायल में सर्वाधिक स्कोर करने पर राइफल शूटर अनुज चयनित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rifle shooter Anuj selected after scoring highest in trials
आर्मी में चयनित शूटर को मिठाई ​खिलाते कोच। स्रोत : एकेडमी
बुलंदशहर। नगर के जीरो कूल शूटिंग रेंज के राइफल शूटर अनुज का खेल कोटे से आर्मी में चयन होने पर बुधवार को एकेडमी पर स्वागत किया गया। अनुज ने जनवरी में आयोजित हुए ट्रायल में सर्वाधिक स्कोर किया था। अनुज का आर्मी में चयन होने पर अन्य शूटरों ने खुशी जताई। अनूपशहर के आलमपुर निवासी डोरीलाल के पुत्र शूटर अनुज ने बताया कि आर्मी में खेलने के दौरान जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि बीए की शिक्षा लेने के साथ तीन वर्ष पूर्व प्रशिक्षण लेना शुरू किया। दो बार नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका हूं। डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी को तमिलनाडु के वेलिंगटन में मद्रास रेजीमेंट सेंटर की और से एक सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें अनुज कुमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 615 का स्कोर किया। ट्रायल में सर्वाधिक स्कोर करने पर अब उसका चयन आर्मी के मद्रास रेजिमेंट सेंटर में हो गया है। शूटर के आर्मी में चयन होने पर बुधवार को एकेडमी पहुंचने पर स्वागत कर मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed