{"_id":"64c7eb978d965333d30ac790","slug":"report-of-abetment-to-suicide-filed-on-three-in-case-of-teachers-death-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2322-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शिक्षक की मौत के मामले में तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शिक्षक की मौत के मामले में तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद नयूज एजेंसी
गुलावठी।
थाना क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी निजी शिक्षक बॉबी की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बॉबी का गत 26 जुलाई को शव हुसैनपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कैथाला निवासी उर्मिला देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र बॉबी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। 26 जुलाई को उसके बेटे बॉबी के मोबाइल पर गांव निवासी सुन्दर ने फोन किया था। आरोपी ने कहा था कि उसके सीसीटीवी की डीबीआर चोरी हो गई है। आरोपी सुंदर ने पीड़िता के पुत्र पर डीबीआर चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि उसके बाद आरोपी सुंदर का पुत्र प्रशांत व भाई मनोज पीड़िता के घर में घुस आए। जिन्होंने पुत्र बॉबी पर चोरी का आरोप लगाते हुए बुरी तरह उसे धमकाया। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता के पुत्र को धमकी दी कि यदि मामले में कोई शिकायत कहीं की तो वह उसका कॅरियर खराब कर देंगे।
साथ ही डीबीआर न लौटाने पर हत्या की भी धमकी दी थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की धमकी से उनका बेटा बॉबी डिप्रेशन में आ गया 25 जुलाई की शाम को घर से कहीं चला गया। पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई को जब वह अपने पुत्र को ढूंढते हुए बराल स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि एक बॉडी हुसैनपुर जंगल में रेलवे ट्रैक पर मिली है। स्टेशन पर बेटे के फोटो दिखाए। वह शव उसके बेटे का था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गत 26 जुलाई को स्टेशन मास्टर ने रेल से कटकर अज्ञात युवक की मौत की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। रात्रि में शव की शिनाख्त कैथाला निवासी बॉबी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बॉबी की मौत रेल से कटकर होना आया है।