{"_id":"67bf486495bb310ff6095d60","slug":"report-filed-for-assault-between-restaurant-operator-and-customers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130161-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रेस्तरां संचालक और ग्राहकों से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रेस्तरां संचालक और ग्राहकों से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिकंदराबाद। हाईवे बाईपास स्थित रेस्तरां के मालिक और ग्राहकों के साथ कार सवारों द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सरायझाझन निवासी मधु यादव ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति यशपाल सिंह साथी योगेश सैनी के साथ बाईपास पर श्रीजी रेस्तरां का संचालन करते हैं।
रविवार की रात करीब 11:30 बजे कार सवार चार युवकों ने उनके पति, रेस्तरां पर बैठे लोकेश, नीतीश और शेखर के साथ लाठी- डंडों और ईंटों से मारपीट की। जिसमे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि लोकेश, नीतीश और शेखर रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद वे तीनों कार लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान वहां खड़ी दूसरी कार से उनकी कार टकरा गई थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे दूसरे पक्ष के युवकों ने आक्रोशित होकर ग्राहकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब रेस्तरां संचालक यशपाल बीच-बचाव के लिए तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यशपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।