फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed against bribed policemen

Bulandshahar News: रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Report filed against bribed policemen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में समझौता कराने के नाम पर दो सिपाहियों ने 60 हजार रुपये घूस ले लिए थे। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। वहीं, अब सीओ सिकंदराबाद की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ ककोड़ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों सिपाही फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
ककोड़ थाना क्षेत्र में स्थित एक इंटर कालेज के कक्षा आठ व नौ के छात्रों के बीच गत 25 अगस्त को मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से मामले में ककोड़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप लगा था कि मामले में ककोड़ थाने पर तैनात पुलिसकर्मी सिपाही सोनू बालियान और पुष्पेंद्र राठी ने आरोपी छह छात्रों के परिजनों से प्रत्येक छात्र को जेल न भेजने की एवज में दस-दस हजार रुपये लिए। यानि पुलिसकर्मियों ने कुछ 60 हजार रुपये छात्रों के परिजनों से लिए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में प्रारंभिक जांच में दोनों सिपाहियों को दोषी मानते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। साथ ही प्रकरण की जांच सीओ को सौंप दी थी। अब सीओ सिकंदराबाद की जांच रिपोर्ट और अभिभावकों के बयान के आधार पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ककोड़ थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article