फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed against aunt s sons for misdeeding an eight year old girl

आठ साल की बहन से दुष्कर्म: दो भाइयों ने खेलने के बहाने बुलाया, फिर की दरिंदगी; पीड़िता की बुआ मामला दबाती रही

Thu, 05 Feb 2026 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 07:12 PM IST
सार

बच्ची से कथित तौर पर बुआ के दो नाबालिग बेटों ने दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। पीड़ित बच्चियों की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
Report filed against aunt s sons for misdeeding an eight year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में आठ वर्षीय दो बच्ची के साथ बुआ के दो बेटों (रिश्ते में भाई) ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 25 जनवरी की है, जिसमें बच्ची की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें एक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ननद खुर्जा के एक मोहल्ले में रहती हैं। 25 जनवरी को ननद के दो नाबालिग बेटों ने उनकी आठ साल की बच्ची को खेलने के लिए अपने घर बुला लिया। आरोप है कि घर बुलाने के बाद दोनों किशोरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से आने के बाद बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब आरोपी किशोरों से पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन ने चिकित्सक के यहां बच्ची की जांच कराई। चिकित्सक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची व परिजनों से पूछताछ की। 

विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी किशोरों के परिजन उन पर शिकायत नहीं देने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते तहरीर देने में देरी हो गई। 

तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिसमें एक को हिरासत में लिया गया और बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed