{"_id":"56e992864f1c1b5e718b457e","slug":"repealed-under-nrhm-recruitment-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम के तहत भर्ती प्रक्रिया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम के तहत भर्ती प्रक्रिया निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की आस लगाए हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। शासन के निर्देश पर नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आना था। लेकिन रिजल्ट से पहले ही भर्तियां निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के तहत चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन आदि 50 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अभ्यर्थियों से आवेदन लिए। इसके बाद 14 मार्च को साक्षात्कार प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित किया जाना था लेकिन बुधवार को नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। इससे आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। भर्ती निरस्त होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि एनआरएचएम के तहत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया देरी के कारण निरस्त हुई। यह प्रक्रिया 31 मार्च से 15 दिन पहले तक हो जानी चाहिए थी।