फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Renaissance shooting team wins gold at CBSE Championship.

Bulandshahar News: रेनेसा की शूटिंग टीम ने सीबीएसई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Renaissance shooting team wins gold at CBSE Championship.
ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेती नगर के रैनेसा स्कूल की शूटर छात्राएं। स्

विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के रेनेसा स्कूल की अंडर-17 एयर पिस्टल बालिका टीम ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीता है। ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने 1200 में से 1086 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि विद्यालय की ओर से जानवी सिंह, वंशिका और गजल दीक्षित ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में जानवी सिंह ने 400 में से 369, वंशिका ने 367 और गजल दीक्षित ने 350 अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासक शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed