फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Remembering to save thousands of metric tonnes of wheat coming after wheat washed

हजारों मीट्रिक टन गेहूं भीगने के बाद आई अफसरों को बचाने की याद

Sun, 30 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Sun, 30 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Remembering to save thousands of metric tonnes of wheat coming after wheat washed
अन्‍य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार और गेहूं खरीदने वाली एजेंसियों में तालमेल की कमी के चलते करोड़ों रुपये का गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं बारिश में भीगने के बाद अब अफसरों को इसको बचाने की याद आई है।

कुछ केंद्रों से रविवार को गेहूं का उठान हुआ, जबकि कुछ अन्य केंद्रों पर गेहूं को ढकने का काम चला। पीसीएफ के अफसर सोमवार शाम तक खुले में पड़े गेहूं को गोदाम में भिजवाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले को शासन ने 1.04 लाख एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था। सहकारी समिति, पीसीएफ, नैफेड, एफसीआई समेत पांच एजेंसियों को किसानों से गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सभी एजेंसियों ने किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 103 क्रय केंद्र स्थापित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केंद्रों से गेहूं को एफसीआई गोदाम में पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टरों को ठेका दिया गया था, लेकिन ट्रांसपोर्टरों और गेहूं खरीदने वाली एजेंसियों में तालमेल नहीं होने के कारण अधिकतर क्रय केंद्रों पर अनाज खुले में पड़ा है।

शनिवार दोपहर पीसीएफ के अफसरों ने एडीएम वित्त को दी जानकारी के मुताबिक, 10 हजार एमटी गेहूं खुले में पड़ा हुआ था। जिसे गोदामों में पहुंचाना था।

शनिवार शाम आई हल्की बारिश में सिकंदराबाद के एक क्रय केंद्र पर रखा गेहूं भीग गया था। जिसके बाद प्रभारी डीएम जसजीत कौर ने पीसीएफ के अफसरों को गेहूं खुले में न छोड़ने के आदेश दिए थे। रविवार सुबह से ही केंद्रों पर खुले में पड़ा गेहूं उठान का काम शुरू हो गया।


कुछ केंद्रों पर तिरपाल डालने का काम शुरू हो गया। जनपद में सिकंदराबाद, स्याना, औरंगाबाद, शिकारपुर, पहासू, अनूपशहर समेत कई क्रय केंद्रों पर गेहूं खुले में पड़ा हुआ था। जिसे उठाने का काम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed