{"_id":"696fb727b0608538cd0ac46f","slug":"relief-for-up-board-examinees-opportunity-to-amend-records-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147290-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को राहत, अभिलेखों में संशोधन का मिला अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को राहत, अभिलेखों में संशोधन का मिला अवसर
विज्ञापन
जहांगीराबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अभिलेखों में त्रुटि सुधार का एक और अवसर दिया गया है। परिषद की ओर से जन्मतिथि, नाम सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए 25 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इससे पहले छात्रों को अभिलेखों में सुधार के लिए 29 दिसंबर तक मौका दिया गया था, लेकिन कुछ विद्यालयों और छात्रों के अभिलेखों में त्रुटियां शेष थीं। इसे देखते हुए परिषद ने तीसरी बार सुधार का अवसर दिया है।
बताया कि विद्यालय स्तर पर अभिलेखों की जांच कर संबंधित प्रपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाएंगे। संशोधन से जुड़े सभी प्रस्ताव संस्तुति सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से निर्धारित समय में अग्रसारित किए जाएंगे। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।