फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Regular vaccinations will start from today through Yuvin portal

Bulandshahar News: युविन पोर्टल से आज से लगेंगे नियमित टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Regular vaccinations will start from today through Yuvin portal
बुलंदशहर। गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण अब यूविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद होगा। जिले के 356 टीकाकरण केंद्रों पर बुधवार को सेशन चलाकर यूविन पोर्टल का शुभारंभ होगा। इसके बाद कोविन की तर्ज पर यूविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों को टीके लगेंगे। वहीं, स्लॉट बुक करके न आने वालों के केंद्र पर ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि यूविन पोर्टल की शुरुआत होने से गर्भवती एवं बच्चों के परिजन पंजीकरण होने के बाद देश में कहीं भी टीका लगवा सकेंगे। टीका लगवाने के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा। कोविन पोर्टल की तरह ही यूविन पोर्टल कार्य करेगा। पोर्टल पर शून्य से पांच वर्ष की आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिले की 374 एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बुधवार को पहले दिन 356 सेशन चलाए जाएंगे। इसके लिए 50-50 स्लॉट की सुविधा दी गई है। एक बार पंजीकरण कराने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए पोर्टल अलर्ट मैसेज भेजकर अवगत कराएगा। इससे गर्भवती महिलाएं और बच्चों के परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे करें पोर्टल का उपयोग
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार यूविन पोर्टल या ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर कोई भी अपने परिवार के सदस्यों का पंजीकरण कर सकता है। यूविन पोर्टल को कोविन पोर्टल से जोड़ दिया गया है। ऐसे में काफी लोगों का डाटा पोर्टल पर मौजूद है। कोरोना टीकाकरण के लिए दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर को कोविन एप पर रजिस्टर करेंगे। वहां संबंधित का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर आदि का विवरण आ जाएगा। बच्चे की जन्मतिथि डालते ही लगने वाले टीके की पूरी सूची तारीख के साथ दिखने लगेगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर, बच्चे की जन्मतिथि, गर्भवती महिला के आधार कार्ड या अन्य फोटो युक्त प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन


कोविड टीकाकरण की तरह आज से यूविन पोर्टल की शुरुआत होगी। पोर्टल पर पंजीकरण कराने से गर्भवती एवं बच्चे को लगने वाले टीके की सही स्थिति प्राप्त हो सकेगी। जिले में करीब एक लाख गर्भवती महिलाएं और शून्य से पांच वर्ष तक के करीब ढाई लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed