फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Register for the Inspire Award by 31

Bulandshahar News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 31 तक करें पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Register for the Inspire Award by 31
बुलंदशहर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों को इंस्पायर अवॉर्ड के लिए पांच-पांच विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोजेक्ट/मॉडल का ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण कक्षा छह से हाईस्कूल तक के छात्र-छात्रा कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना में पंजीकरण कराया जाता है। इस वर्ष भी जिले के 49 राजकीय, 152 सहायता प्राप्त व 208 वित्तविहीन विद्यालयों में कक्षा छह से 10 तक में अध्ययनरत पांच-पांच मेधावी विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने को कहा गया गया है। डीआईओएस ने बताया कि योजना के तहत प्रतिभागियों के बैंक खाते में दस हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed