{"_id":"67b21b2eca2a0710d305e81d","slug":"red-rot-disease-in-sugarcane-co-0238-variety-farmers-should-not-sow-rajesh-mishra-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129685-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की को-0238 प्रजाति में लाल सड़न रोग, किसान न करें बुवाई : राजेश मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की को-0238 प्रजाति में लाल सड़न रोग, किसान न करें बुवाई : राजेश मिश्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। कृषि विज्ञान केंद्र में वेव शुगर मिल की ओर से किसान मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गन्ने की को-0238 प्रजाति में लाल सड़न रोग आ गया है। किसान इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई न करें। उन्होंने किसानों को गन्ने की खेती के आधुनिक तरीके भी बताए।
राजेश मिश्र ने किसानों को गन्ने की को-0238 प्रजाति के स्थान पर वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई और उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को-0118 को-15023 कोलख-14201 और 16202 कोशा-13235ए व कोशा-17231 इत्यादि की बुवाई करने की सलाह दी। वहीं शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मैनेजर सिंह, पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक ने गन्ना उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।
जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने किसानों को ड्रिप सिंचाई के बारे में बताया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक रणवीर सिंह ढाका, मिल के महा प्रबंधक शिव स्वरूप सिंह और मिल के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि मिल किसानों की फसल सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रगतिशील कृषक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह धनकड़ समेत मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।