{"_id":"69121b7794bade89f103a542","slug":"red-alert-after-delhi-blast-police-on-alert-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-143411-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिल्ली में हुए धमाके के बाद रेड अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिल्ली में हुए धमाके के बाद रेड अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों में चेकिंग करते एसपी देहात और अन्य पुलिस अधिकारी।
बुलंदशहर। राजधानी दिल्ली में सोमवार देर शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वैन में हुए धमाके के बाद जनपद में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिले के सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक बड़े धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। रविवार देर शाम हुई इस घटना में एक इको वैन में धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर आसपास खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के तुरंत बाद, निकटवर्ती जनपद जनपद की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जनपद को रेड अलर्ट पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सभी थाना पुलिस को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के लिए लगाया गया है। दिल्ली-एनसीआर सीमा से सटे क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की सघन गश्त बढ़ा दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भी सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते भी अलर्ट पर हैं। स्थिति पर नजर रख जा रही है। जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।