{"_id":"570fd8e04f1c1b62394a6b53","slug":"record-29-girls-had-only-07-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड में 29 लड़कियां, मौके पर मिलीं महज 07 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड में 29 लड़कियां, मौके पर मिलीं महज 07
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
girl
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी स्थित नवदीप सामाजिक संस्था के लक्ष्मी अल्पावास गृह के रजिस्टर में 29 लड़कियों का ब्योरा दर्ज है। जबकि अफसरों की जांच में महज सात लड़कियां सामने आईं हैं। बाकी 22 लड़कियाें का कोई अता-पता नहीं है। जवाब-तलब करने पर अल्पावास प्रबंधन कन्नी काट रहा है। इसके अलावा रजिस्टर में आठ बच्चों के नाम भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
बता दें कि चार लड़कियों के गायब होने के बाद डीएम के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके ने अल्पावास गृह की जांच की थी। इस दौरान अल्पावास के रजिस्टर में 29 संवासिनियों और आठ शिशुओं के नाम दर्ज थे। जबकि मौके पर महज सात संवासिनियां ही सामने आईं हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं संस्था में निरुद्ध संवासिनियों के परिजनों से मिलने के नाम पर उगाही करने का मामला भी सामने आया है। जांच के दौरान प्रबंधन राशन पंजिका तथा संस्था को प्राप्त बजट की प्रतियां भी उपलब्ध नहीं करा पाया। प्रशासन ने प्रबंधन पर जांच में सहयोग नहंी करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पाई गई खामियों के संबंध में राज्य महिला कल्याण बोर्ड को पत्र लिखकर संस्था का पंजीकरण निरस्त को कहा गया है। यह पत्र डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर जारी किया गया है।