फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ration is not reaching shops directly from FCI warehouse

Bulandshahar News: एफसीआई गोदाम से दुकानों तक सीधा नहीं पहुंच रहा राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊंचागांव। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन डीलर और अब भारतीय खाद्य निगम के बीच की कड़ी आरएफसी गोदामों की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से राशन सीधे राशन दुकान पर पहुंचाने की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है। ऐसे में गोदाम से राशन सीधा दुकानों पर नहीं पहुंच रहा। समाजसेवी जितेंद्र लोधी ने डीएम से शिकायत कर राशन दुकानों तक पहुंचाने की मांग की है।
सरकार की ओर से राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों को मिलने वाला सरकारी राशन गेहूं व चावल की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू की गई है। ऊंचागांव क्षेत्र में सरकारी राशन को एफसीआई द्वारा राशन की दुकानों तक नही पहुंचाया जा रहा है। ऊंचागांव से नगला मदारीपुर मार्ग पर राशन से भरे ट्रकों को खड़ा करके कोटेदारों को राशन दिया जा रहा है। समाजसेवी जितेंद्र लोधी ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर ठेकेदार और क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी की मिलीभगत से दुकानों पर राशन नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। इससे राशन की कालाबाजारी किए जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि दुकानों तक राशन न पहुंचने की पहले जांच हो और दुकानों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी सूर्यांश कृष्ण ने कहा कि क्षेत्र की सभी दुकानों पर राशन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी दुकान तक वाहन नहीं पहुंच पा रहा है तो उसे कुछ दूरी पर देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed