{"_id":"66dc8c52a6cdae7a0e0e7d12","slug":"ration-is-not-being-delivered-to-shops-contractor-is-doing-black-marketing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121580-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा राशन, कालाबाजारी कर रहा ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा राशन, कालाबाजारी कर रहा ठेकेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर/स्याना/खुर्जा/सिकंदराबाद/डिबाई/अनूपशहर/शिकारपुर। साहब... राशन की डोर स्टेप डिलीवरी के आदेशों के बाद भी ठेकेदार दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा रहा है। एक निर्धारित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर देता है और वहां से राशन उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह शिकायत स्याना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एडीएम वित्त के समक्ष रखीं। इस दौरान जिले की सातों तहसीलों में कुल 211 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर मात्र 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार को जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान डीएम के सामने कुल 23 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं, इनमें से मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। गांव जैनपुर निवासी राजेश ने शिकायत के बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त न कराने का आरोप लगाया तो वहीं छपरावत निवासी रामभूल ने अपनी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय पर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। स्याना तहसील में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सूर्य प्रताप सिंह ने एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह को शिकायत देकर बताया कि क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी चरम पर है। ठेकेदार दुकानों पर राशन पहुंचाने के बजाए नगला मदारीपुर रोड पर गाड़ी खड़ी करके वहीं से राशन उठाने के लिए मजबूर करता है। इसके अलावा गांव चठेरा की जर्जर विद्युत लाइन को बदलने की मांग की गई। एडीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। खुर्जा तहसील में एसडीएम दुर्गेश सिंह, शिकारपुर में एसडीएम दीपक कुमार पाल, डिबाई में एसडीएम कमलेश गोयल, सिकंदराबाद में एसडीएम रेनू सिंह, अनूपशहर तहसील में सीडीओ कुलदीप मीना ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक गांव निवासी पीड़ित ने अपनी बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
तहसीलवार प्राप्त व निस्तारित शिकायतें
तहसील
प्राप्त शिकायतें
निस्तारित
बुलंदशहर
23
00
खुर्जा
15
01
सिकंदराबाद
09
00
शिकारपुर
18
02
डिबाई
51
02
स्याना
70
04
अनूपशहर
25
02
कुल
211
11