फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ration is being distributed to 21,466 dead people

Bulandshahar News: 21,466 मृतकों को बांटा जा रहा राशन, जीवित लगा रहे दफ्तरों के चक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ration is being distributed to 21,466 dead people
जिला पूर्ति अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
बुलंदशहर। शासन की रिपोर्ट में 21,466 मृत लोगों को राशन बांटा जा रहा है। जबकि हजारों पात्र लोग राशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। शासन के ई-केवाईसी कराने पर मामले का खुलासा हुआ है। अब विभागीय अधिकारियों ने मृतकों का सत्यापन शुरू कर दिया है। इसके बाद मृतकों के स्थान पर नए पात्रों के नाम राशन कार्ड में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन मिलता है। पिछले दिनों सरकार ने अपात्र और मृतकों का पता करने के लिए कार्ड धारकों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी। विभाग की ओर से कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। अफसराें के मुताबिक कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद जांच कराई गई तो 21,466 लोग ऐसे मिले, जिनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी उनके नाम पर हर माह एक यूनिट पर पांच किग्रा के हिसाब से राशन दिया जा रहा है। अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग सकी, क्योंकि परिवार के एक व्यक्ति के मशीन पर अंगूठा लगाने से राशन मिल जाता है। अब विभाग ने शासन के निर्देश पर मृतकों का सत्यापन कराने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतकों के नाम पर हर माह 1050 क्विंटल राशन का हो रहा आवंटन

राशन पाने वाले मृतकों की सूची में शामिल 21,466 लोगों को हर माह पांच-पांच किलो राशन लगातार वितरित हो रहा है। इस तरह से इन लोगों के नाम पर प्रतिमाह 1050 क्विंटल राशन बांटा जा रहा है। इनमें 17 निकाय क्षेत्रों से 4,922 और ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों से 16,544 मृतक शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा ब्लॉक बुलंदशहर में 1863 और सबसे कम बीबीनगर में 352 हैं।
-

कुल 26 लाख लोगों को होता है वितरण

जिला पूर्ति विभाग की ओर से जिले में 1352 दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों से करीब 26 लाख लोग जुड़े हुए हैं जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह निशुल्क राशन पा रहे हैं। इस हिसाब से हर माह जिले में करीब 1.30 लाख क्विंटल गेहूं व चावल का वितरण किया जा रहा है।

-



ब्लॉकवार मृतकों की संख्या

ब्लॉक का नाम - कुल मृतक

अगौता- 1029
अनूपशहर - 1379
अरनिया - 998

ऊंचागांव- 692
खुर्जा - 1391

गुलावठी - 823
जहांगीराबाद - 1055

डिबाई - 1213
दानपुर - 813

पहासू - 782
बुलंदशहर - 1863

बीबीनगर - 352
लखावटी - 1041

शिकारपुर - 644
स्याना - 862

सिकंदराबाद 1657

-
कोट
शासन से मिली मृतक राशन कार्ड धारकों की सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। इनके नाम राशन कार्ड से हटाकर नए पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। इस संबंध में शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed