फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RAR, who gets FIR in officers

अफसरों में रार, कौन कराए एफआईआर

Sat, 08 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
RAR, who gets FIR in officers
FIR - फोटो : demo pic

विज्ञापन

आठवीं की मान्यता पर 12वीं तक स्कूल संचालित होने के मामले में एफआईआर कराने को लेकर अफसरों में रार हो गई है। स्कूल संचालक पर एफआईआर कराने को एक सप्ताह पूर्व डीएम ने डीआईओएस को आदेश दिए थे,

शुक्रवार को डीआईओएस ने एफआईआर कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है यह कहते हुए डीएम को ही एफआईआर कराने के आदेश दे दिए। डीएम ने डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कालाआम चौराहे के पास आठवीं की मान्यता पर एक स्कूल में कक्षा 12 तक संचालित हो रहा था।

डीएम के आदेश पर एडीआईओएस की जांच में मान्यता के खेल का राजफाश किया गया था। प्रकरण सामने आने पर डीएम ने डीआईओएस को स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डीआईओएस ने आदेश के एक सप्ताह बाद तक भी एफआईआर नहीं कराई इस पर डीएम ने उन्हें दोबारा पत्र लिखकर एफआईआर कराने के आदेश दिए। पत्र का जवाब देते हुए डीआईओएस ने यह कहते हुए कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है डीएम को ही स्वयं एफआईआर कराने का आदेश दिया।

डीआईओएस के पत्र पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने डीआईओएस से स्पष्टीकरण     मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed