फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rapidly spreading fever in villages

Bulandshahar News: गांवों में तेजी से फैल रहा बुखार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rapidly spreading fever in villages
बुलंदशहर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि इन दिनों शहर में कम तो ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों में प्रतिदिन 700 से 900 लोग बुखार से पीड़ित होने पर उपचार कराने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि अभी हालात काबू में है और बुखार को बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बाद जिले में संक्रामक रोगों का बढ़ना शुरू हो गया। ऐसे में लोग वायरल बुखार, मलेरिया, टायफाइड व डेंगू आदि बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार होने पर लोग सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। अकेले जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 के करीब बुखार पीड़ित उपचार के लिए आ रहे हैं। जिले के अन्य सरकारी चिकित्सालयों में 500 से 600 बुखार पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया जाता है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों पर बुखार की पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। सभी चिकित्सा प्रभारियों को बुखार पीड़ित की जांच कर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। कोई गंभीर व्यक्ति होता है तो उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल जिले में मलेरिया के दो केस और डेंगू एनएस-1 किट के 10 केस सामने आए हैं। इनमें अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed