फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raped a teenage girl after being cornered

Bulandshahar News: घेर पर ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raped a teenage girl after being cornered
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घेर से वापस अपने घर लौट रही किशोरी को गांव निवासी एक व्यक्ति जबरन अपने घेर पर ले गया। जहां, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार शाम को घर से अपने घेर पर उपले पाथने के लिए गई थी। जहां, से वह उपले पाथ कर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी विरेंद्र शर्मा उर्फ काका ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी जबरन उसे अपने साथ अपने घेर पर ले गया। जहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed