फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raped a girl on the pretext of marriage

Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद परिजनों ने युवती की कहीं और शादी कर दी। मायके में रहने के दौरान भी आरोपी ने आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि गांव निवासी युवक ने उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने घर पर बुलाकर शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोगों ने लोक लाज के कारण उनकी 6 मार्च 2024 को शादी कर दी। जिसके बाद आरोपी उनके ससुराल भी पहुंचने लगा। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता 20 मार्च 2024 को मायके आई हुई थी। आरोपी ने उन्हें अकेला पाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजनों को आता देख वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोतवाल रविरतन सिंह ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से पूर्व का है। इसलिए मामले में कोर्ट के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504, 506, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed