फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Food Department raids Kuchesar; 600 kg of cream destroyed

Bulandshahar News: कुचेसर में खाद्य विभाग का छापा, 600 किलो क्रीम नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Food Department raids Kuchesar; 600 kg of cream destroyed
बीबीनगर में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
बीबीनगर। क्षेत्र के गांव कुचेसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर करीब 600 किलो तैयार क्रीम गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी मिली। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने 1.08 लाख रुपये कीमत की क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने क्रीम के दो, वनस्पति का एक, रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक और दही का एक नमूना संग्रहित किया। सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान क्रीम बनाने में इस्तेमाल होने वाले वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन तेल का स्टॉक भी मिला। टीम ने 35 टिन वनस्पति और 14 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज कर दिया। इनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार 600 रुपये बताई गई है। सीज किए गए खाद्य पदार्थ निर्माता राहुल कुमार को सुपुर्दगी में दिए गए।
विज्ञापन

अनिल कुमार राय ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मिलावट पर अंकुश लगाना है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज वर्मा, सुनील कुमार सिंह और मुनेन्द्र सिंह राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed