फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
rape
किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव निवासी युवक ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पिछले दो साल से गांव निवासी युवक उसकी नाबालिग भतीजे के साथ छेड़छाड़ करता चला आ रहा है। जिसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी की गई। पंचायत में आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ नहीं करने का भरोसा दिलाया। बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी भतीजी खेत पर कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बनाते हुए कार्रवाई करने, परिवार के लोगों को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को जब उसकी भतीजी खेत पर गई तो आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवक की हरकतों और ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुकी भतीजी ने घर लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नंदोई ने की विवाहिता से छेड़छाड़
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके नंदोई ने छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपी नंदोई व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पहासू थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व जब वह अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी, उस दौरान उसका नंदोई दिलीप घर में आ पहुंचा। आरोपी ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। साथ ही शिकायत करने पर आरोपी ससुराल वालों ने उल्टा पीड़िता पर जानलेवा हमला कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी पति रिंकू और नंदोई दिलीप समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed