{"_id":"67c1e1588da53ad3970f9e9c","slug":"rape-of-minor-dhewati-accused-nana-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-130254-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाबालिग धेवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी नाना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाबालिग धेवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी नाना गिरफ्तार
विज्ञापन
डिबाई। क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने अपनी नाबालिग धेवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर भुगत लेने की धमकी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि वह पिछले सात वर्षों से अपनी बेटी (15) के साथ मायके में रह रही हैं। करीब 15 दिन पहले वह स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए गई हुई थीं। उनकी मां गांव में ही दवा लेने गई थीं। घर में उनके पिता और बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि उनके पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद धमकी दी कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। वारदात के बाद से बेटी सहमी हुई थी। अब पूछताछ के दौरान बेटी ने दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।