फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rape Gun Point

पति पर पिस्टल तान पत्नी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rape Gun Point
पति पर पिस्टल तान पत्नी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दबंगों ने घर में घुसकर दंपती पर पिस्टल तान पति को कमरे में बंद कर पत्नी को अगवा कर लिया। उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

चौकी गेसूपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 31 अगस्त की रात में वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। करीब 12 बजे गांव निवासी युवक अपने एक दोस्त के साथ अचानक घर में घुस आया। दोनों के हाथों में पिस्टल थी। उसके व पत्नी के ऊपर पिस्टल तान दी। आतंकित करते हुए उसे कमरे में बंद कर पत्नी को अगवा कर ले गए। शोर मचाने पर पहुंचे घर और मोहल्ले के लोगों ने उसे कमरे के बाहर निकाला। लोगों के साथ मिलकर उसने पत्नी की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद पड़ोसी युवक के मोबाइल पर गांव निवासी एक युवक का फोन आया। बताया कि तुम्हारे पड़ोसी की पत्नी उसके कब्जे में है। तीन घंटे बाद आरोपी पत्नी को घर के रास्ते पर छोड़कर चले गए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। होश में आने पर पत्नी ने बताया कि गांव निवासी दोनों युवकों ने एक अज्ञात के साथ मिलकर जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed