{"_id":"61ed899e4f42f35179358f67","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd233121423","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, पिटाई से हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, पिटाई से हुआ गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, पिटाई से हुआ गर्भपात
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का बिजनौर स्थित ससुराल में देवर ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बाद में भी दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ससुरालीजनों ने उसे पीटा और पेट में लात मार दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह वर्ष 2013 में बिजनौर जनपद निवासी शाहबाज हुसैन के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी ससुरालीजन दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि कुछ माह पूर्व वह अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। उस दौरान उसका देवर सरफराज उसके कमरे में आया और कोल्डड्रिंक पीने के लिए कहा। पीड़िता ने कोल्डड्रिंक पीने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे जबरन कोल्डड्रिंक पिला दी। उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे जानकारी हुई कि बेहोशी की हालत में उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने बताया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। यदि शिकायत की तो वह उसे वायरल कर देगा। इसके बाद वह कई महीने तक धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अन्य ससुरालीजनों से शिकायत करने पर आरोपियों ने आरोपी देवर का ही पक्ष लिया। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। सीओ अलका सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, तीन देवर, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।