{"_id":"60b915848ebc3e52306eba9c","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2197998198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच देकर वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी का लालच देकर वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉफी का लालच देकर वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध ने साढे़ तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को टॉफी का लालच दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की ओर से कोतवाली देहात में घटना की तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि बुधवार को उनकी साढ़े तीन वर्षीय भतीजी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का आरोपी हरि शर्मा द्वारा उसकी भतीजी को टॉफी खिलाने का लालच देकर अपने साथ घर ले गया। आरोपी ने घर में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर परिजन एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरि शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे दबोच लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अविवाहित है और पूर्व में भी गांव में अश्लील वारदातों को अंजाम दे चुका है।