फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ram barat

राम बरात में झूमे लोग, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

राम बरात में झूमे लोग, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागतबुलंदशहर\/अनूपशहर।वहीं अनूपशहर में रामलीला सेवा समिति अनूपशहर के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ राम बरात का निकाली गई।घोड़ों पर राम लक्ष्मण, शत्रुघ्न व भरत के स्वरूप विराजमान थे।

विज्ञापन

विस्तार

राम बरात में झूमे लोग, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। श्री रामलीला सभा के बैनर तले नगर में बुधवार को राम बरात धूमधाम से निकाली गई। राम बरात का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। राम बरात के बाद मलका पार्क में जयमाला का आयोजन हुआ। इसके बाद राम विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान शामिल लोग जमकर झूमे।
नगर में राम बरात की घुड़चढ़ी रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर से हुई। यहां से चलकर बरात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शीतल गंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। इसके बाद बरात में शामिल लोग मलका पार्क पहुंचे। जहां पर श्रीराम को सीता ने वरमाला पहनाई। बरात में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे। दशरथ समेत अन्य बराती भी शामिल रहे। इस दौरान देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल की गई, जो सभी को लुभा रहीं थी। बरात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही खाने-पीने का भी प्रबंध किया। बैंड-बाजों की धुन से पूरा नगर राम की भक्ति में तबदील हो गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, प्रभारी दिनेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं अनूपशहर में रामलीला सेवा समिति अनूपशहर के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ राम बरात का निकाली गई। इसमें मनमोहक झांकियां और अखाड़ा आर्कषण का केंद्र रहे। घोड़ों पर राम लक्ष्मण, शत्रुघ्न व भरत के स्वरूप विराजमान थे। बग्गी पर महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, महाराज दशरथ आदि विराजमान रहे। बरात का मुख्य बाजार में लोगों ने आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांधी मंडी स्थित जनकपुरी में राम बरात के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अभय गर्ग, विपिन बंसल, सतीश लल्ला, पवन गोयल, गोविंद वार्ष्णेय, अजय शर्मा, विनीत बंसल, योगेश सैनी, राकेश शर्मा, महेंद्र लोधी, अजीत शर्मा, शैलेद्र, शरद बंसल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।- -
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने सीता स्वयंवर का किया मंचन
नगर के नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को कलाकारों ने सीता स्वयंवर के साथ रावण-वाणासुर संवाद, जनक-लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का शानदार मंचन किया। श्री रामलीला सभा की ओर से चल रही रामलीला देखने के लिए खूब दर्शक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को कलाकार कैकेई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद और राम वनवास का मंचन करेंगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed