{"_id":"6a9312d2c6fb249fc90b78a0","slug":"raksha-bandhan-business-worth-over-200-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-164043-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : 200 करोड़ से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : 200 करोड़ से अधिक का कारोबार
विज्ञापन
नगर की एक सराफा दुकान पर आभूषण पसंद करते ग्राहक। संवाद
बुलंदशहर। रक्षाबंधन के दिन नगर समेत जिलेभर के बाजारों में लोगों की काफी चहल-पहल रही। बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने बाजार में कपड़े, आभूषण और इलेक्ट्रिक सामान की खरीदारी की। मिठाई आदि की भी खरीदारी से भी बाजार गुलजार रहा।
रक्षाबंधन पर 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। रक्षाबंधन पर घर से बाजार तक उत्साह का माहौल बना रहा। भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर बहनें उत्साहित नजर आईं। वहीं, मिठाई, गिफ्ट और राखी आदि विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
नगर के अंसारी रोड, साठा, कालाआम, डीएम रोड, दिल्ली रोड, कृष्णानगर, चौक बाजार, डिप्टी गंज, देवीपुरा, रोडवेज अड्डा, स्याना बस अड्डा, अनूपशहर बस अड्डा, शिकारपुर बाइपास समेत अन्य जगह मिठाई की दुकानें लगी रही।
विज्ञापन
बाजार में गिफ्ट सामान से दुकानें सजी नजर आई। विक्रेता महेश कौशिक व प्रियंक ने बताया कि बाजार में चॉकलेट के गिफ्ट पैक की मांग रही। गिफ्ट विक्रेता रजत व नितिन ने बताया कि छोटी बहन के लिए देने को बाजार में टेडी के अलावा खिलौने की मांग रही। बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की मांग रही।
मोबाइल विक्रेता पवन अग्रवाल ने बताया कि भाइयों ने मोबाइल आदि की खरीदारी की। कुछ अपनी बहनों को लेकर दुकानों पर पहुंचे तो कुछ अपनी पसंद का मोबाइल खरीद कर ले गए। काफी लोगों ने 10 हजार से 40 हजार रुपये की कीमत के मोबाइल खरीदे हैं।
अधिकांश ने रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को मोबाइल गिफ्ट के तौर पर दिए। इसके चलते मोबाइल बाजार में करीब 20 करोड़ के कारोबार का होने का अनुमान है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने कहा कि सोना-चांदी महंगा होने के बाद भी इनसे बनी राखियों की मांग रही। इसके अलावा भाइयों ने अंगूठी, हार, चेन समेत अन्य आभूषणों की खरीदारी की। जिलेभर में 30 से 40 करोड़ का सराफा कारोबार होने का अनुमान है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर रेडीमेड कपड़ों का बाजार ठीक रहा। काफी भाइयों ने अपनी बहन को गिफ्ट में देने के लिए रेडीमेड कपड़ों को चुना। जिलेभर में 25 करोड़ से अधिक का रेडीमेड कपड़ों के कारोबार होने का अनुमान है।