फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raksha Bandhan

बसों में सीट नहीं, बहनों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
बसों में सीट नहीं, बहनों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसें यात्रियों से भरी रहीं। यात्रियों को राहत देने के लिए चलाई गई अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। वहीं, बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में सुबह से शाम तक आपाधापी मची रही। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की सेवा न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जान जोखिम में डालकर भी यात्रा करनी पड़ी। वहीं, महिलाओं को निशुल्क यात्रा का भी कम लाभ मिल सका।
रक्षाबंधन पर सुबह से ही लोगों की भीड़ बस अड्डों पर नजर आई। पिछले कई दिनों से यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी राहत की सांस ली। त्योहार के कारण रोडवेज के यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। महिलाओं को जहां निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई, लेकिन बसों की संख्या कम होने और यात्रियों की संख्या अधिक होने पर लाभ नहीं मिल सका। सुबह से शाम तक रोडवेज की बसें यात्रियों से भरी रहीं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बुलंदशहर डिपो से करीब 72 बसें चलाई गईं। जिसके चलते पूरे दिन यात्रियों की बसों के परिचालकों और चालकों से स्टॉप पर बस न रोकने के लिए नोंकझोंक और झड़पें होती रहीं।
विज्ञापन

चौराहों पर किया घंटों इंतजार
नगर के पुराने बस अड्डे और नए बस अड्डे पर यात्रियों ने सुबह से शाम तक रोडवेज बसों का इंतजार किया। संबंधित मार्ग के लिए रोडवेज बस न मिलने पर चौराहों पर पहुंचे। यहां भी यात्रियों की बसों की कमी के चलते काफी समय तक खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। हालात यह रहे कि जो भी बस आती वो तुरंत फुल हो जाती। बस फुल होने पर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की लेटलतीफी से डग्गामार की चांदी
जिले से विभिन्न मार्गों पर बड़े पैमाने पर मैजिक वाहन और चार पहिया वाहनों का संचालन किया जाता है। रविवार को रोडवेज बसों की लेटलतीफी का फायदा इन डग्गामार वाहन संचालकों ने जमकर उठाया। सवारियों को वाहनों में भूसे की तरह ठूंसने के बाद उनसे जमकर मनमाना किराया वसूला गया।

रक्षाबंधन पर बहनें और महिलाओं को निशुल्क यात्रा के लिए व्यवस्थाएं की गई। यात्रियों की भीड़ और बसों की कमी से कुछ व्यवधान पैदा हुआ। उन्हें काफी हद तक दूर भी किया गया। प्रयास रहा कि रोडवेज बस अड्डे आने वाले सभी यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ा जाए।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed