फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain with thunderstorm in the evening

Bulandshahar News: सुबह धूप, दोपहर में बूंदाबांदी-ओलावृष्टि, शाम को आंधी के साथ बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
rain with thunderstorm in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच रविवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने गर्मी का अहसास कराया। दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया और बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं झमाझम बारिश संग ओलावृष्टि हुई। शाम को फिर से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से लोगों को कुछ काफी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी लगातार मौसम में बदलाव की संभावना बरकरार बनी हुई है।

मौसम कब बदल जाए और कब आंकड़ों का गणित बिगड़ जाए इसका कोई पता नहीं। रविवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इस गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बादल छाने लगे। ऐसा लग रहा था कि आंधी भी आएगी, लेकिन ऐसा न होकर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश जिला मुख्यालय समेत तहसील सदर, औरंगाबाद और अहार क्षेत्र में हुई। नरसेना और ऊंचागांव क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के बीच हल्के बादल और धूप भी निकली। शाम के समय एक बार फिर आंधी के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। रविवार को सुबह से दोपहर तक अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बारिश होने के बाद दो डिग्री कम होकर 36 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल का कहना है कि इस बार यह बेमौसम बारिश हो रही है। यह बारिश किसी भी मायने में ठीक नहीं है। लगातार तापमान भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी से आम, मक्का, ज्वार समेत सब्जी की फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। संभावना यह भी बन रही है कि लगातार तापमान में वृद्धि होगी और तीन से चार दिन में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed