फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

भरभराकर गिरे मकान और दीवार, दो की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

भरभराकर गिरे मकान और दीवार, दो की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल बुलंदशहर।सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।जबकि कस्बे के मोहल्ला मदारगेट में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से 48 वर्षीय पुष्पा घायल हो गई।

विज्ञापन
rain

विस्तार

भरभराकर गिरे मकान और दीवार, दो की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। झमाझम बारिश के कारण शनिवार रात और रविवार को जिले में मकान और दीवार गिरने के चलते नरौरा के गांव रतुआनगला में किशोर और छतारी के गांव बरकातपुर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की टीम ने कई स्थानों पर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। औरंगाबाद क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने स्थित अग्रवाल धर्मशाला की दीवार गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जबकि ककोड़ के गांव वैर निवासी बबलू का कच्चा मकान भी बारिश के कारण गिर गया। हादसे में घर में सो रहे दंपति और उसके चार बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद एसडीएम सिकंदराबाद राकेश सिंह ने मौके पर टीम भेजकर सर्वे कराया है।
विज्ञापन

टीन शेड गिरने से किशोर की मौत, चार घायल
नरौरा के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर उर्फ रतुआनगला में तेज बारिश के दौरान टीन शेड गिरने के कारण वहां खेल रहे पांच बच्चे दब गए। पीड़ित वीरेश ने बताया कि सभी को गंभीर हालत में सीएचसी अतरौली भर्ती कराया, जहां पर 14 वर्षीय पवन की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय गुड्डू, 18 वर्षीय निशा 14 वर्षीय शालू और 13 वर्षीय लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर विधायक चंद्रपाल सिंह, एसडीएम प्रियंका कुमारी, तहसीलदार बालेंद्र भूषण मौके पर पहुंचे। विधायक व एसडीएम ने मृतक और घायल के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरकोट पर गिरे तीन और मकान
ऊपरकोट क्षेत्र में शनिवार रात को तीन और मकानों के गिरने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद भी तीन लोगों के मकान गिर गए थे। रविवार को ऊपरकोट क्षेत्र के मोहल्ला मृदगान निवासी मसीउल्लाह का एक कमरा, वसीउल्लाह का घर और खलील की दीवार गिर गई। जबकि सईद, आमिर और रईम के कमरे गिरे हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार मकान गिरने के हादसे के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी सर्वे के लिए नहीं पहुंचे हैं।
बरकातपुर में मकान गिरने से वृद्धा की मौत
छतारी क्षेत्र के गांव बरकातपुर में मकान गिरने से मकान में सो रही वृद्धा मलबे में दब गई। जब लोगों ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 70 वर्षीय गायत्री घर में अकेली थीं। मकान गिरने की आवाज पर पड़ोस के लोगों ने अन्य लोगों की मदद से वृद्धा को मलबे से निकाला। ग्रामीणों ने वृद्धा के परिजनों को मुआवजे की मांग की है।
मकान ढहने से पति-पत्नी व दो बच्चे घायल
डिबाई क्षेत्र के गांव असदपुर घेड़ में बारिश के कारण एक मकान की छत व दीवार गिर गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए तथा बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 38 वर्षीय दिनेश उसकी 36 वर्षीय पत्नी यज्ञवती, 15 वर्षीय बेटी ज्योति और 12 वर्षीय बेटी संध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। विधायक, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।
अनूपशहर में दो महिलाएं घायल
अनूपशहर क्षेत्र के गांव उदयपुर में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने के कारण एक महिला मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर 21 वर्षीय शीवा को बाहर निकाला। इसी दौरान डिबाई विधायक मौके से गुजरे तो हादसा स्थल पर रुक गए। इसके बाद उन्होंने घायल महिला को अपनी कार से अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया कि हादसे का सर्वे कराते हुए मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जबकि कस्बे के मोहल्ला मदारगेट में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से 48 वर्षीय पुष्पा घायल हो गई। एसडीएम वीके गुप्ता ने बताया कि महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
जीरकपुर और खुदादिया में गिरे मकान, चार घायल
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जीरकपुर में बारिश के चलते शनिवार देर रात तीन बजे सुभाष सिंह का मकान गिर गया। जिससे घर में सो रहे 40 वर्षीय सुभाष सिंह, उसकी पत्नी रोमांस और 15 वर्षीय बेटी अंजू घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि गांव खुदादिया में मकान की छत गिरने से मकान में सो रहे 45 वर्षीय निमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिजनों ने निमेंद्र को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिले में हुए हादसों का सर्वे कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पूर्व में हुए हादसों की भी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित लोगों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित तहसील के अधिकारी सर्वे कर रिपोर्ट देंगे। जिसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। - विवेक मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed