फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

धान की 30 फीसदी फसल खराब, 15 करोड़ से अधिक का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

धान की 30 फीसदी फसल खराब, 15 करोड़ से अधिक का नुकसानबुलंदशहर।लाही व आलू की फसल की तैयारी कर रहे किसानों का काम प्रभावित हो गया है।यदि किसी स्कूल में परीक्षा या फिर प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है तो वह यथावत जारी रहेगा।

विज्ञापन
rain

विस्तार

धान की 30 फीसदी फसल खराब, 15 करोड़ से अधिक का नुकसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कई दिन से जारी बारिश के चलते जिले में बारिश से धान की फसल को 30 फीसदी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से सब्जी व दलहन की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी 15 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन ने नुकसान की शिकायत करने के लिए तहसीलवार नंबर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा घर, दीवार व अन्य तरीके से लोगों को तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिलेभर में 18 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जिले में 90 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में धान की फसल है। इसमें से करीब 50 हजार हेक्टेयर फसल की कटाई हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। इस समय पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि सब्जी की लगाई गई पौध खराब हो गई है। लाही व आलू की फसल की तैयारी कर रहे किसानों का काम प्रभावित हो गया है। बुगरासी क्षेत्र के किसान निरंकार शर्मा, अजय शर्मा, नीरज कुमार व सुधीर कुमार आदि किसानों ने बताया कि धान समेत गोभी, लौकी, तोरई, सरसों व आलू की फसल को लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हो रहा हैं। वहीं, दूसरी ओर नगर से लेकर कस्बे व देहात में जलभराव से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे नगर पालिका के बड़े बड़े दावों की पोल खुलती नजर आयी। कस्बे के बाजारों में व्यापारियों की दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी किए गए शिकायत के लिए नंबर
- तहसील का नाम - मोबाइल नंबर
- अनूपशहर - 9455181610
- शिकारपुर- 9627739205
- स्याना - 8384827547 व 7311149482
- बुलंदशहर- 9219197588
- खुर्जा - 7500467616 व 9720337114
- सिकंदराबाद - 9870848552
- डिबाई- 9389415234 व 9536810009
- किसान इस टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत: 18008896868
दो दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
बुलंदशहर। लगातार हो रही बारिश के चलते डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर जिले में सोमवार और मंगलवार को कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश पर बीएसए वीके शर्मा ने दो दिन की छुट्टी के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते सभी 12वीं कक्षा तक के स्कूल 10 व 11 अक्तूबर को बंद रहेंगे। इस आदेश का सभी स्कूल संचालकों को पालन करना होगा। इसका पालन न करने पर संबंधित स्कूल संचालकों पर कार्रवाई होगी। यदि किसी स्कूल में परीक्षा या फिर प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है तो वह यथावत जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed