फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

लगातार बारिश और सर्द हवाओं से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
rain
लगातार बारिश और सर्द हवाओं से जन-जीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सर्द हवा के बीच शनिवार की रात भर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम के चलते बाजारों व प्रमुख मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों व प्रतिष्ठानों में दुबके रहे। हालांकि रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन पूरा दिन सर्द हवा चलती रही। बादल भी छाए रहे, जिससे ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
पिछले तीन दिन से लगातार सर्द हवा और बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रता 100 फीसदी रही। अभी तक जिले में 25 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से सर्द हवा चल रही थी। इसी बीच अचानक मौसम ने करवट बदली और बादल छाने लगे, लेकिन ठंडी हवा से राहत नहीं मिली। इस बीच कोहरे ने भी अपना रंग दिखाया। शुक्रवार की रात्रि बूंदाबांदी हुई तो शनिवार की सुबह और रात्रि के समय झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। रविवार सुबह तक जारी रही बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। स्थिति यह रही कि पूरा दिन बादल छाए रहे और सर्द हवा चलती रही। सूर्यदेव के न निकलने से अधिकतर लोग छुट्टी का दिन होने के कारण घरों से बाहर नहीं निकले। इसका असर गांव से लेकर शहर और बाजारों से लेकर मार्गों तक दिखाई दिया। सर्दी अधिक होने के कारण इसका सामना बच्चों से लेकर बुजुर्गों और पशु-पक्षियों को भी झेलना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार अभी सोमवार तक इसी तरह का मौसम रहने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना लगातार बरकरार है। इससे ठंड में और इजाफा होगा और आने वाले दिनों में घने कोहरे का भी सामना होगा। इस सर्दी से बचाव जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर बारिश से नगर समेत कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कीचड़ बनने से भी लोगों खासकर वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
लगातार जारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कारण यह है कि पहले कोहरा और अब बारिश से आलू, मटर और सरसों समेत कई तरह की सब्जियों की फसल खराब होने की आशंका बन रही है। बारिश से आलू के सड़ने और सरसों के दाने पतले होने की संभावना है। किसान नरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, मुनेश कुमार और विजयपाल आदि ने कहा कि यदि मौसम आगे भी ऐसा ही रहा तो दलहनी और तिलहनी के साथ आलू की फसल को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed