फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

आंधी बारिश ने उड़ाई 600 गांव की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश ने उड़ाई 600 गांव की बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। रविवार को आई आंधी और बारिश के चलते जनपद भर के करीब 600 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी आते ही शहर समेत गांव और देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। आंधी और बारिश के चलते कहीं बिजली के तार टूट गए तो कहीं बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। देर शाम तक कई स्थानों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
रविवार दोपहर को जनपद में तेज आंधी और बारिश आई। जिससे एकदम से जनपद की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी में कहीं सप्लाई के लिए जा रही बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए तो कहीं बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे नगर के सभी इलाके और देहात क्षेत्र के खानपुर, जरिया, अनूपशहर के दर्जनों गांवों, नरौरा के नगर समेत दर्जनों गांव, आहार, डिबाई, औरंगाबाद, पहासू, ककोड़, चोला, अहमदगढ़, शिकारपुर, खुर्जा, सिकंदराबाद के नगर समेत गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसमें खानपुर के गांव जरिया में बिजली का खंभा गिर गया, अनूपशहर के गांव करनपुर और सिरौरा में तारों के ऊपर पेड़ गिर गए, जिससे तार टूट गया। नरौरा में भी बिजली का खंभा गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के घंटों बाद भी सप्लाई बाधित रही, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली अधिकारियों के अनुसार बारिश रुकते ही बिजलीकर्मी तुरंत पेट्रोलिंग में लग गए। जैसे-जैसे फाल्ट मिलता जाएगा, वैसे ही उसे ठीक कर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जर्जर मशीनरी के सहारे पावर कारपोरेशन
जर्जर मशीनरी के सहारे पावर कारपोरेशन काम चला रहा है। नगर क्षेत्र के राधानगर के बंध पर जर्जर तार टूट गया। सुबह पांच बजे गुल हुई बिजली करीब 11 बजे ही बहाल हो पाई। इसके बाद भी बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी रही। इसके बाद बारिश और आंधी के चलते फिर से बिजली गुल हो गई। जो देर शाम को ही सुचारु हो पाई। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली अफसरों को नया तार लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश के कारण जगह-जगह तार टूटने और खंभे गिरने से पावर कारपोरेशन को काफी नुकसान हुआ है। बिजली कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं और फाल्ट को तलाश रहे हैं। जैसे-जैसे फाल्ट मिलते जाएंगे, वैसे ही उन्हें ठीक कर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। इस काम में पूरी टीम लगी हुई है। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed