{"_id":"575852474f1c1bce389c51c0","slug":"railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा से अंबाला तक बिछेगी रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा से अंबाला तक बिछेगी रेल लाइन
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ब्यूरो
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसीसी) परियोजना के तहत खुर्जा से अंबाला तक रेल लाइन बिछाने का काम जल्द ही आरंभ हो जाएगा। परियोजना के मद्देनजर रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। प्रोजेक्ट के मददेनजर जनपद की सीमा में 22 अंडर पास भी बनाए जाएंगे। बता दें कि इन रेल लाइनों पर हाईस्पीड माल गाड़ियां दौड़ेंगी। डीएफसीसी के वजूद में आने से सबसे अधिक लाभ जिले में उन उद्यमियों को होगा जो कच्चा माल दूसरे प्रांत से मंगाकर उत्पाद को गैर प्रांत डिलिवर करते हैं।
विज्ञापन
गैर प्रांत से ट्रक द्वारा कच्चा माल लाने और माल भेजने में अधिक खर्च और समय लगता है। डीएफसीसी बनने से कच्चा माल समय से मंगाया जा सकेगा और प्रोडक्ट्स को समय बाहर भेजना मुमकिन होगा। इसके लिए मऊखेड़ा में रेलवे स्टेशन का निर्माण होना है। यहां गोदामों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
खुर्जा से अलीगढ़ के बीच काम ने पकड़ी रफ्तार
डीएफसीसी के तहत खुर्जा से अलीगढ़ तक रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यहां रेलवे ने प्रशासन की मदद से जमीन पर कब्जा ले लिया है। किसानों को मुआवजा भी बांट दिया गया है।
डीएफसीसी के तहत खुर्जा से अंबाला के लिए टेंडर मांग लिए गए हैं। इसी सत्र में अगले फेज का काम शुरू होना है।-अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन