{"_id":"5818d10c4f1c1bad31436504","slug":"rahul-sandesh-yatara-second-stage-from-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी संदेश यात्रा का दूसरा चरण चार से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी संदेश यात्रा का दूसरा चरण चार से
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी संदेश यात्रा का दूसरा चरण चार नवंबर से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष पंडित सुभाष गांधी ने मंगलवार को विधानसभावार यात्रा के भ्रमण की तिथियां जारी कर दीं हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने बताया कि चार नवंबर को यात्रा की शुरूआत डिबाई विधानसभा क्षेत्र से होगी।
पांच नवंबर को यात्रा अनूपशहर विधानसभा का भ्रमण करेगी। छह नवंबर को सिकंदराबाद, सात नवंबर को स्याना, आठ नवंबर को बुलंदशहर, नौ नवंबर को शिकारपुर और 10 नवंबर को विधानसभा खुर्जा में यात्रा भ्रमण करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार यात्रा का फोकस बड़े गांव होंगे। इस यात्रा को हर न्याय पंचायत में ले जाया जाएगा। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की।
विज्ञापन
इसमें चौधरी श्यौपाल सिंह, सुनील चरौरा, सुशील चौधरी, अलीम मोहम्मद खान, राहुल गोविल, कैफी फैसल, नरेंद्र चौधरी, जगमाल मावई, योगेंद्र लोधी, यशवंत वाल्मीकि, नाफे अंसारी, शिव कुमार शर्मा, जेपी यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र दलाल, डॉ. अशोक सोलंकी, नितिन भटनागर, देव रंजन नागर और निजाम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन