{"_id":"65048da04f3a57104e011416","slug":"radhaashtami-celebration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4320-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राधा अष्टमी महोत्सव में भक्ति गीतों पर झूम उठे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राधा अष्टमी महोत्सव में भक्ति गीतों पर झूम उठे भक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। इस्कॉन बुलंदशहर सेंटर ने नगर के एक फार्म हाउस में राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन कराया। महोत्सव में भक्ति गीतों पर भक्तों ने ढुमके लगाए।
राधा अष्टमी महोत्सव में इस्कॉन से दीक्षा गुरु कृतु दास अधिकारी ने राधा रानी के अभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राधा रानी के प्राकट्य उत्सव की कथा भक्तों को सुनाई। इस्कॉन अलीगढ़ गुरुकुल से आए हुए 40 विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। हरिनाम दास के मधुर भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। साथ ही इस्कॉन की ओर से किए जा रहे कार्य से अवगत कराकर लोगों को जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान इस्कॉन के अलीगढ़ स्थित मंदिर के अध्यक्ष रसराज दास, बुलंदशहर सेंटर से कृष्णांगी देवी दासी, पुरंदर कृष्ण दास, संदीप कंसल, डा. पुनीत और मुकुल गोयल समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।