{"_id":"570548614f1c1b9055c813ae","slug":"quit-bjp-campaign-run-sarraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ चलाएंगे भाजपा छोड़ो अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ चलाएंगे भाजपा छोड़ो अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारियों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा बाजार बुधवार को 35वें दिन भी बंद रहा। बुधवार को कारोबारियों ने बैठक कर भाजपा छोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके बाद कसाईबाड़ा चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी पहले श्री मुकुट बिहारी मंदिर में एकत्रित हुए। यहां पर व्यापारी नेता अनिल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है और विधानसभा चुनाव में उसे हराने का प्रयास किया जाएगा। सचिन वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज और राजनीति की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार शायद भूल गई है। कोषाध्यक्ष डॉ. कमल भारद्वाज ने कहा कि व्यापारी शीघ्र ही भाजपा छोड़ो अभियान चलाएंगे। इस दौरान गोविंद शर्मा, सुरेश भारद्वाज, जयप्रकाश, सचिन वर्मा, राजकुमार वर्मा, सौरभ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन