{"_id":"687e75dda2bd14c6a70d7eb7","slug":"question-papers-for-compartment-and-improvement-exam-arrived-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-137569-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए पहुंचे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के दो केंद्रों पर 26 जुलाई को होने वाली इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इंप्रूवमेंट में 500 और कंपार्टमेंट में 377 समेत कुल 877 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इंप्रूवमेंट की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11:45 बजे तक और कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी के बीच होगी। प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं, जिन्हें सुरक्षित रखा गया है। साथ ही दोनों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्टेट के अलावा अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन छात्र-छात्राएं समय से 45 मिनट पूर्व आना होगा। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।