{"_id":"57a24fc74f1c1bc3762ba05f","slug":"python-found-near-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के समीप मिला अजगर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के समीप मिला अजगर, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
मूड़ाखेड़ा गांव स्थित नहर के समीप बुधवार को अजगर मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार अजगर को काबू करते हुए तराई वाले क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों ने बताया कि बारिश से नहरों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते अजगर पानी में बहते हुए आ गया।