फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pushpendra got SP ticket from sikanderabad.

अखिलेश का फैसला चार घंटे बाद मुलायम ने पलटा

Wed, 03 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 03 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pushpendra got SP ticket from sikanderabad.
ब्लाॅक प्रमुख चुनाव को लेकर वीआईपी कहे जाने वाले सिकंदराबाद ब्लाॅक में सपा बनाम सपा की जंग बन कर रह गई। बुधवार को चार घंटे प्रत्याशी बदलने को मैराथन दौड़ हुई।
विज्ञापन


अखिलेश ने दोपहर में तीन बजे घोषित प्रत्याशी पुष्पेंद्र का टिकट बदलकर मनीष भाटी को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन शाम को सात बजे मुलायम सिंह ने प्रत्याशी बदलने का फैसला चेंज कर पुष्पेंद्र को ही घोषित कर डाला।
विज्ञापन


बीडीसी के चुनाव के बाद से ही यहां पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बलबीर भाटी ने अपने पुत्र मनीष भाटी को बतौर प्रमुख पेश किया था। उनके समर्थन में सूबे के एक मंत्री और जिले के कई सपा नेता पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक पूर्व सांसद, एक पूर्व मंत्री और एक एमएलसी दूसरे  दावेदार पुष्पेंद्र भाटी की पैरवी कर रहे थे। सपा ने पुष्पेंद्र भाटी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। पुष्पेंद्र को जिताने के लिए पैरवी करने वाले नेताओं की साख दांव पर लगी थी।


पूर्व प्रमुख बलबीर भाटी के सामने पुत्र की प्रमुख बनाने के लिए अस्तित्व का सवाल था। दोनों के मैदान में डटने से लड़ाई सपा बनाम सपा हो गई थी।

बुधवार दोपहर तीन बजे सपा प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व घोषित पुष्पेंद्र भाटी का टिकट काट दिया और बलबीर भाटी के बेटे मनीष को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed