{"_id":"56f6cc954f1c1bf52cf14df2","slug":"purchase-equipment-company-deputy-director-of-agriculture","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाही कंपनी से यंत्र खरीद कर फंसे उप कृषि निदेशक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाही कंपनी से यंत्र खरीद कर फंसे उप कृषि निदेशक
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
rupee
- फोटो : अमर उजाला
शासन द्वारा किसानों को सब्सिडी पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों को मनचाही कंपनी से खरीदकर उप कृषि निदेशक फंस गए हैं। शनिवार को शिकायत पर सीडीओ ने वलीपुरा स्थित कृषि विभाग के गोदाम में छापा मार 30 स्प्रे मशीनें बरामद कर ली।
भांडाफोड़ होने से कृषि महकमे में हड़कंप मच गया है। सीडीओ बरामद मशीनों के आधार पर इसे भ्रष्टाचार माना है। इस संबंध में सीडीओ ने उप कृषि निदेशक को नोटिस भेज जवाब मांगा है। सीडीओ चुनकू राम पटेल को शिकायत मिली थी कि शासन द्वारा किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्र डीडी कृषि ने एक कंपनी से करार कर गोदाम में रखवा लिए।
बता दें कि जनपद में एक हजार स्प्रे मशीन किसानों को सब्सिडी पर दी जानी है। मगर उप कृषि निदेशक ने नोएडा की एक कंपनी की स्प्रे मशीनें किसानों में बंटवा दी। सीडीओ के मुताबिक डीडी कृषि किसानों को कंपनी की स्प्रे मशीन खरीदने को बाध्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि नियम यह है कि किसान सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्र खुद किसी भी दुकान से खरीद सकता है और उसका बिल विभाग में जमा कर सब्सिडी की रकम प्राप्त कर सकता है। बता दें कि शनिवार को सीडीओ ने शिकायत को गंभीरता से लिया और वलीपुरा स्थित विभागीय गोदाम में छापा मारकर कार्रवाई की।
गोदाम से सीडीओ ने 30 स्प्रे मशीन बरामद की है। जिससे साफ है कि डीडी कृषि की मंशा में खोट है। अचानक हुई इस छापेमारी से विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी एवं कर्मचारी सभी चुप्पी साधे हुए हैं।
शिकायत मिलने पर गोदाम पर छापा मारा। जहां से 30 स्प्रे मशीन बरामद हुई है। जिससे शिकायत सही थी और उप कृषि निदेशक मनचाही कंपनी से कृषि यंत्र दिलवाकर किसानों के साथ धोखा कर रहे थे। यह फर्जीवाड़ा है और इसकी जांच तेज हो गई है। उप कृषि निदेशक से जवाब भी मांग लिया है।- चुनकू राम पटेल, सीडीओ
आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें किसी छापे की जानकारी नहीं है। किसी भी स्तर से जांच करवाई जा सकती है। किसानों को नियमों अनुसार कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। -एलबी यादव, उप कृषि निदेशक